footer

Ahlcon Public SchoolMayur Vihar Ph - 1 Delhi 110091

events : Gandhi Jayanti Special Assembly

CLASS ASSEMBLY REPORT

Date:- 30/09/2026

Class & Section:- Cultural club

Topic - Gandhi Jayanti

Venue: School Ground

Introduction
जिन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया, जिन्होंने बिना किसी हिंसा के भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को एक नई दिशा दी। वे थे हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्हें हम प्रेम और सम्मान से बापू कहते हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई, अहिंसा और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

Key Highlights

Prayer & Thought for the Day- "महात्मा गांधी जी कहते थे कि हमारे विचार ही हमारे कर्मों का आधार बनते हैं और वही हमारे चरित्र का निर्माण करते हैं।”

News Update:
राष्ट्रीय समाचार ।
केंद्र सरकार ने कर्नाटक और महाराष्ट्र मे सूखे की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए विशेष टीम भेजने का फैसला किया है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, टीम दोनों राज्यों की स्थिति का आकलन करेगी और ज़रूरी कदम उठाने के लिए अपनी रिपोर्ट देगी।

सर्वोच्च न्यायालय ने 2,000 रुपये से अधिक के कुछ यूपीआई मर्चेंट लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

वहीं, भारत और कज़ाखस्तान की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास KAZIND-2026 के लिए भारतीय सेना का दल कज़ाखस्तान के लिए रवाना हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय समाचारों ।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक मे दुनिया भर के नेता शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रख रहे हैं।

भारत और कनाडा के बीच व्यापार और सहयोग को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा जारी है। दोनो देश आपसी संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर बात कर रहे हैं।

खेल समाचार ।
एशियाई खेलों मे भारत का पदक अभियान जारी है। भारतीय निशानेबाज़ ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता है।क्रिकेट मे भारत ने वेस्टइंडीज़ को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 8 विकेट से हराया। विराट कोहली ने शतक लगाया, जबकि शुभमन गिल ने भी शानदार शतकीय पारी खेली।

और अब आखिर में, जानते है मौसम का हाल ।

दिल्ली मे आन वाले दिनो मे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Special Performance: Skit- Gandhi ji

Song- Raghupati Raghav Raja Ram

Speech:
इतिहास केवल तारीखों से नहीं बनता, बल्कि उन विचारों से गढ़ा जाता है जो युगों-युगों तक मानव चेतना को दिशा देते हैं; और बापू का जीवन दर्शन ऐसा ही एक शाश्वत प्रकाशपुंज है। मोहनदास करमचंद गांधी ने अपने असाधारण आत्मबल, सत्य और अहिंसा के बल पर दुनिया के सबसे बड़े ब्रिटिश साम्राज्य को बिना किसी हथियार के झुका दिया था। बापू ने संपूर्ण विश्व को यह सिखाया कि प्रेम और सत्याग्रह किसी भी हिंसा या तोप से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक साहस की खुली किताब रहा है।गांधी जी का अमर संदेश था—"स्वयं वह परिवर्तन बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।" आज के युग मे जब स्वार्थ और असहिष्णुता बढ़ रही है, बापू के स्वच्छता, सद्भाव और आपसी भाईचारे के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। केवल उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करना पर्याप्त नहीं है। राष्ट्र का वास्तविक विकास और हमारा उज्ज्वल भविष्य तभी संभव है जब बापू के सत्य, स्वच्छता और निस्वार्थ सेवा के सिद्धांत हमारी दिनचर्या और आचरण का स्वाभाविक हिस्सा बनें।

Principal Address:
Addressed the gathering and spoke about the principles of Gandhi ji and gave motivational insights and congratulated everyone on the occasion of birth anniversary of Mahatma Gandhi.

Conclusion
आज की इस गांधी जयंती की विशेष सभा ने हमें यही सिखाया कि सत्य और अहिंसा आज भी सबसे बड़े आदर्श हैं। महात्मा गांधी का जीवन हमें बताता है कि एक व्यक्ति भी दृढ़ संकल्प से पूरे समाज को बदल सकता है। कविताओं, भजनों और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से हमने उन्हीं मूल्यों को मंच पर जीवंत होते देखा है।

Prepared By - Ms. Shubhra D., Mr. Rajeev L., Ms. Neeru, Divanshi (10B), Jahanvi (12E), Anshika (9B), Laira (9B), Ria (9C), Hridyansh (8D) , Ashvi (7F), Prisha (7E), Ananya (7E), Ishaan (7A).

Photographs

Quote of the day

"You are never too small to make a difference." – Greta Thunberg