footer

Ahlcon Public SchoolMayur Vihar Ph - 1 Delhi 110091

events : विश्व स्वास्थ्य दिवस

Date: 08/04/2026
Class & Section:- XII-B and Health and Wellness Club
Topic – विश्व स्वास्थ्य दिवस
Venue: School field

Introduction:
World Health Day is celebrated every year on 7 April to raise awareness about the importance of good health and well-being. The day encourages people to adopt healthy habits and focus on physical, mental, and emotional wellness. For students, maintaining good health is essential for better learning, growth, and overall development.

Key Highlights:
Prayer - Gayatri Mantra

Thought for the Day-
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा उपहार, सबसे बड़ी संपत्ति और सबसे अच्छा रिश्ता है — इसका हमेशा ध्यान रखें

राष्ट्रीय समाचार:
-भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुझान और विदेशी नेवाशकों का भरोसा करने में अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही ।
-भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क को बढ़ाया है, जिससे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय कम हुआ है।

अंतराष्ट्रीय समाचार:
-चीन ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए ५ युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया।
-नेपाल सरकन ने रुकली शिक्षा में विदेशी नमो को हटाने और छात्र राजनीति पर रों लगाने का सकारात्मक लिया।

खेल समाचार:
-राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को ६ रन से हरा कर अपनी स्थति मज़बूत की।

Special Performance:

Poem:
न सोना-चाँदी, न महल-खजाना,
स्वास्थ्य से बढ़कर नहीं कोई ठिकाना।
कमज़ोर तन, तो सपने अधूरे,
मजबूत शरीर से ही लक्ष्य पूरे।

दौड़ती दुनिया, भागती रफ़्तार,
भूल रहे हम सेहत का आधार।
जंक फूड की ये आदत पुरानी,
धीरे-धीरे बनती है परेशानी।

योग की शक्ति, व्यायाम का बल,
भर देते जीवन में ऊर्जा हर पल।
साफ-सफाई को आदत बनाओ,
बीमारियों को दूर भगाओ।

तन ही नहीं, मन भी संभालो,
खुश रहकर हर दुख को टालो।
तनाव को खुद पर हावी न होने दो,
मुस्कान से हर दिन को रोशन होने दो।

आओ आज ये शपथ उठाएँ,
स्वस्थ जीवन को आदत बनाएं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का यही संदेश,
स्वस्थ भारत बने हमारा विशेष|

Speech/Presentation: Speech:
आदरणीय प्राचार्य महोदय, माननीय प्रधानाचार्या महोदया, सभी सम्मानित शिक्षकगण एवं मेरे प्रिय साथियों—आप सभी को मेरा सादर नमस्कार।
आज मैं "विश्व स्वास्थ्य दिवस" के अवसर पर अपने विचार आपके सामने प्रस्तुत करने के लिए खड़ी हूँ। हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है, तो हम जीवन की किसी भी सफलता का आनंद नहीं ले सकते। आज की तेज़-रफ्तार जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं—जंक फूड खाना, व्यायाम न करना, देर तक मोबाइल चलाना—ये सब हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
हमें यह समझना होगा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और मानसिक शांति बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही हमें स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि “स्वच्छता ही स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है।"
विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें यह याद दिलाता है कि न केवल हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, बल्कि अपने परिवार, समाज और देश के स्वास्थ्य के प्रति भी जिम्मेदार बनना है।
अंत में, मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगी कि “स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और खुश रहें,” क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

Positive Affirmation: मैं स्वस्थवाथ्यवर्धक भोजन ग्रहण करता हूँ/करती हूँ; मेरा शरीर स्नरोगी है।

Principal Address: Our esteemed Principal, Dr. Deepak Raj Singh Bisht appreciated the students and reiterated the importance of health in a person’s life.

Conclusion
The assembly helped students understand the importance of a healthy lifestyle and encouraged them to follow good habits such as eating nutritious food, exercising regularly, and maintaining hygiene. Students were motivated to take care of their health and spread the message of healthy living among their family and community.

Prepared By - Teachers: Ms.Reena Gupta, Ms.Prachi Kapoor

Students:
Compering - Pranjali
Thought - Tvisha
News - Anika Gupta
Poem - Sharanya
Speech - Kanak
Positive affirmation - Paridhi Jain

Photographs

Quote of the day

"You are never too small to make a difference." – Greta Thunberg